28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण रात्रि 1.05 बजे से 2.25 बजे तक रहेगा। इस साल के 4 ग्रहणों में से यह एकमात्र चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 9 घंटे पहले शुरू होता है।
ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। हालांकि, कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण विशेष रूप से शुभ होता है। इस साल के चंद्र ग्रहण से मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी रहेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से जीवन खुशियों से भर जाएगा। नई योजनाओं पर काम करने में मदद मिलेगी। विवाह निश्चित हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण वरदान साबित होगा। चंद्र देव आपके जीवन में खुशियां लाएंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। गाड़ी खरीदने का योग है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में आप अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाएंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के जीवन से चंद्र ग्रहण दूर होंगी परेशानियां. कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. कार्य के प्रति उत्साह एवं उमंग बनी रहेगी। बिजनेस में आप मनचाही सफलता हासिल कर सकेंगे। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए यह शुभ समय है।
कुंभ राशि
चंद्र ग्रहण कुंभ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र की समस्या सुलझाने में आप विशेष भूमिका निभा सकते हैं।