Loading...
loading

2023 में शरद पूर्णिमा: तिथि, महत्व, और क्या करें क्या न करें

  • Home
  • Blog
  • 2023 में शरद पूर्णिमा: तिथि, महत्व, और क्या करें क्या न करें
sharad-purnima-2023-upay-date-time

2023 में शरद पूर्णिमा: तिथि, महत्व, और क्या करें क्या न करें

शरद पूर्णिमा 2023 कब है?

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का त्योहार विशेष महत्व रखता है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शरद पूर्णिमा शनिवार, 28 अक्टूबर को सुबह 04:17 बजे शुरू होगी और रविवार, 29 अक्टूबर, मध्यरात्रि 01:53 बजे समाप्त होगी।

Appointment

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा को पूनम पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने से यह अमृत समान हो जाता है।

इस बार शरद पूर्णिमा पर खीर न खाएं

पंडित हतिंदर शास्त्री जी के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात को लोग खीर बनाकर रात को खुले आसमान के नीचे रखते हैं और अगले दिन उसका सेवन करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने से यह अमृत समान हो जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है इसलिए इस दौरान खीर नहीं खानी चाहिए। इस दौरान सूतक काल भी मान्य होगा.

Appointment

शरद पूर्णिमा पर ये करना न भूलें

सर्दी के मौसम में गर्म दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन यदि कोई विवाहित महिला घर आती है तो उसे खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए। सुहागन स्त्री का सम्मान करना चाहिए।

Appointment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *